Jharkhand BJP Candidates List: 6 विधायकों का कटा टिकट, पूर्व सांसद सुदर्शन भगत भी लड़ेंगे चुनाव-सूत्र
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar2474796

Jharkhand BJP Candidates List: 6 विधायकों का कटा टिकट, पूर्व सांसद सुदर्शन भगत भी लड़ेंगे चुनाव-सूत्र

Jharkhand BJP Candidates List News: भारतीय जनता पार्टी आज झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर सकता है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 22 मौजूदा विधायकों को टिकट दिया गया है. वहीं, 6 का टिकट काट दिया गया है. सबसे अहम बात ये है कि पूर्व सांसद सुदर्शन भगत भी चुनाव लड़ेंगे. 

झारखंड न्यूज (File Photo)

Jharkhand BJP Candidates List: झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. चुनाव आयोग ने इसकी घोषणा 15 अक्टूबर, दिन मंगलवार को की. इसके बाद से सियासी दल अपने-अपने प्रत्याशियों की लिस्ट तैयार करने में जुट गए. वहीं, 16 अक्टूबर, 2024 दिन बुधवार को भारतीय जनता पार्टी झारखंड के लिए अपने कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी कर सकती है.  

सूत्रों के अनुसार, बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की मंगलवार को दिल्ली में हुई बैठक में 56 उम्मीदवारों के नाम पर लगी मुहर है. जिसमें 22 मौजूदा विधायकों को टिकट बरकरार बताया जा रहा है. वहीं, 6 मौजूदा विधायकों का टिकट कट दिया गया है. सूत्र बताते हैं कि पूर्व सांसद सुदर्शन भगत को भी टिकट दिया गया है. 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बीजेपी के सम्भावित उम्मीदवार जिस पर चर्चा हो रही है. 1. बेरमो - रविंद्र पांडे 2. झरिया - रागिनी सिंह 3. बोकारो - बीरांची नारायण 4. कोडरमा - नीरा यादव 5. बरकट्ठा - अमित यादव 6. जमुआ - डॉ मंजू देवी 7. बरही - मनोज यादव 8. चक्रधरपुर - शशिभूषण सामड 9. जगन्नाथपुर - गीता कोड़ा 10. बगोदर - नागेंद्र महतो 11 . गांडेय - मुनिया देवी 12. गिरिडीह- निर्भय शाहबादी 13. निरसा - अपर्णा सेनगुप्ता 14. चंदनकियारी - अमर बाउरी 15. गुमला - सुदर्शन भगत 16. सिसई- अरुण उरांव 17. खिजरी - राम कुमार पाहन18. सरायकेला - चंपई सोरेन 19. राजधनवार - बाबूलाल मरांडी 20. राजमहल - अनंत ओझा 21. धनबाद - राज सिन्हा 22. गोड्डा - अमित मंडल 23. महागामा - अशोक भगत 24. पलामू - आलोक चौरसिया 25. गढ़वा - सतेंद्र तिवारी 26. हुसैनाबाद - कमलेश सिंह 27. भवनाथपुर - भानु प्रताप शाही 28. खूंटी - नीलकंठ सिंह मुंडा 29. सारठ - रणधीर सिंह JDU जमशेदपुर (पश्चिम) - सरयू राय तमाड़ - राजा पीटर

यह भी पढ़ें:Jharkhand BJP Candidates List: आज बीजेपी जारी कर सकती है कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट

बीजेपी झारखंड की 81 सीटों में से 67 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. 2 सीटों पर जदयू के उम्मीदवार होगा. आजसू के खाते में 10 सीट पर समझौता 1 सीट पर आजसू का उम्मीदवार होगा, लेकिन चुनाव चिन्ह बीजेपी का होगा. बैठक में पीएम मोदी, जेपी नड्डा और अमित शाह समेत केंद्रीय चुनाव समिति के सभी सदस्य मौजूद थे. उनके अलावा चुनाव प्रभारी हिमंत बिस्व सरमा, शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी समेत झारखंड बीजेपी कोर ग्रुप के सदस्य मौजूद थे.

यह भी पढ़ें:Giridih News: जमीन के लिए जंग, गांव में हर तरफ खून ही खून, 1 की मौत, 18 घायल

झारखंड की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें  Jharkhand News in Hindi और पाएं Jharkhand latest news in hindi  हर पल की जानकारी. झारखंड की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Trending news