Chandrayaan 3 Landing: बाबा महाकाल की भस्म आरती में Chandrayaan-3 की सफलता के लिए की आराधना

Chandrayaan 3 Landing: आज पूरी दुनिया की निगाह भारत के चंद्रायन 3 पर टिकी हुई है. इस दौरान बाबा महाकाल की भस्म आरती में Chandrayaan-3 की सफलता के लिए आराधना की गई है.

  • Zee Media Bureau
  • Aug 23, 2023, 10:27 AM IST

Chandrayaan 3 Landing: आज पूरी दुनिया की निगाह भारत के चंद्रायन 3 पर टिकी हुई है. इस दौरान बाबा महाकाल की भस्म आरती में Chandrayaan-3 की सफलता के लिए आराधना की गई है. कालों के काल बाबा महाकाल (Baba Mahakal) के दरबार में आज पुजारी-पुरोहित तथा भक्तों ने मिलकर ब्रह्म मुहूर्त में बाबा महाकाल की भस्म आरती की और आज चांद पर लैंडिंग करने जा रहे चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की सफलता की कामना की. बाबा महाकाल की भस्म आरती प्रारंभ होने से पहले पंचामृत पूजन, महाअभिषेक किया गया. चंद्रयान-3 की सफलता के लिए विशेष मंत्रों का उच्चारण किया गया.