General Knowledge Question: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों के लिए जनरल नॉलेज (GK) के सवाल हमेशा से ही महत्वपूर्ण रहे हैं. ऐसे सवालों को याद रखने का सबसे अच्छा तरीका क्विज माना जाता है. इसलिए, आज हम आपके लिए कुछ जरूरी क्विज सवाल लेकर आए हैं, जो आपकी तैयारी में मदद कर सकते हैं.
Trending Photos
General Knowledge Quiz: सामान्य ज्ञान सिर्फ जानकारी का भंडार नहीं, बल्कि व्यक्तिगत विकास के लिए भी बेहद जरूरी होता है. यह हमारी सोचने और समझने की क्षमता को बढ़ाता है और हमें विभिन्न परीक्षाओं के साथ-साथ जीवन में सफल होने में भी मदद करता है. इसीलिए हम आपके लिए अक्सर जनरल नॉलेज से जुड़े सवाल और जवाब लेकर आते हैं. इनमें कुछ महत्वपूर्ण और गंभीर विषयों से जुड़े होते हैं तो कुछ रोचक और मजेदार तथ्य भी शामिल होते हैं. आइए, पढ़ते हैं ऐसे ही 10 मजेदार जीके सवाल और उनके जवाब हिंदी में!
ये भी पढ़ें: Quiz: किस विटामिन की कमी से बढ़ता है मोटापा?
भारत का राष्ट्रीय फूल कौन सा है?
उत्तर: कमल
भारत में सबसे बड़ा राज्य कौन सा है (क्षेत्रफल के हिसाब से)?
उत्तर: राजस्थान
ताजमहल किसने बनवाया था?
उत्तर: शाहजहां
भारत का पहला प्रधानमंत्री कौन था?
उत्तर: जवाहरलाल नेहरू
गांधी जी का जन्म कब हुआ था?
उत्तर: 2 अक्टूबर 1869
विश्व का सबसे बड़ा महासागर कौन सा है?
उत्तर: प्रशांत महासागर
कंप्यूटर का जनक किसे कहा जाता है?
उत्तर: चार्ल्स बैबेज
ये भी पढ़ें: आइए जानते हैं गांजे और भांग में क्या अंतर होता है?
भारत का राष्ट्रीय खेल कौन सा है?
उत्तर: हॉकी
सबसे तेज दौड़ने वाला जानवर कौन सा है?
उत्तर: चीता
भारत में सबसे लंबी नदी कौन सी है?
उत्तर: गंगा
किस जानवर को गुलाबी रंग का पसीना आता है?
उत्तर: दरियाई घोड़ा (Hippopotamus), जो पूरे दिन पानी में रहते हैं और 30 मिनट तक सांस रोक सकते हैं. इनकी स्किन में एक खास ग्लैंड होता है जिससे कभी-कभी हिप्पो गुलाबी-लाल रंग का तैलीय तरल पदार्थ निकलता है. इसे Blood Sweat या आम भाषा में Pink Sweat भी कहा जाता है.