Irfan Ansari on Hazaribagh Violence: हजारीबाग हिंसा पर ये क्या बोल गए इरफ़ान अंसारी! झारखंड के हजारीबाग में महाशिवरात्र के मौके पर दो गुटों के बीच झंडा बांधने को लेकर हिंसक झड़प हो गई है। इचाक प्रखंड अंतर्गत डुमरौन गांव में दो समुदायों आमने-सामने हो गए। इस दौरान दोनों ओर से जमकर पथराव और आगजनी हुई है। बवाल के बाद कई वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया है। अब पूरे विवाद पर झारखंड सरकार में मंत्री इरफान अंसारी की प्रतिक्रिया आई है। मगर उनका बयान विवाद को सुलझाने के बजाय उकसाने वाला है।