Jaipur News: महिला कांग्रेस की नई नेतृत्वकर्ता सारिका सिंह की हुंकार, भाजपा सरकार पर किया प्रहार
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan2663424

Jaipur News: महिला कांग्रेस की नई नेतृत्वकर्ता सारिका सिंह की हुंकार, भाजपा सरकार पर किया प्रहार

Jaipur News: राजस्थान महिला कांग्रेस की नई प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह ने पदभार ग्रहण कर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं से किए वादे तोड़े, विकास कार्य ठप कर दिए और कांग्रेस की योजनाओं को बंद किया. महिला कांग्रेस अब हर मोर्चे पर संघर्ष करेगी.

Jaipur News

Rajasthan News: राजस्थान महिला कांग्रेस की नई प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह ने आज पदभार ग्रहण कर लिया. इस दौरान उन्होंने महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पहली बैठक की और संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा की. बैठक के बाद उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर अपने आगामी एजेंडे पर प्रकाश डाला.

प्रेस वार्ता में सारिका सिंह ने कांग्रेस आलाकमान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ेंगी और राजस्थान में महिला सशक्तिकरण को नए स्तर पर ले जाने के लिए कार्य करेंगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा महिलाओं के हितों की रक्षा की है और महिला कांग्रेस इसी नीति पर काम करेगी.

भाजपा सरकार पर जमकर हमला
सारिका सिंह ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि चुनाव से पहले महिलाओं को लुभाने के लिए बड़े-बड़े वादे किए गए थे, लेकिन सत्ता में आते ही भाजपा सरकार उन वादों से पीछे हट गई. उन्होंने कहा, "500 रुपये में गैस सिलेंडर देने का वादा अभी तक अधूरा है. 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' सिर्फ एक नारा बनकर रह गया है." उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने इंग्लिश मीडियम स्कूलों को बंद कर दिया और आंगनवाड़ी महिलाओं का मानदेय भी नहीं बढ़ाया. उन्होंने कहा कि जब से भाजपा सरकार बनी है, राजस्थान में विकास कार्य ठप हो गए हैं.

महिला कांग्रेस करेगी जनता की आवाज बुलंद
सारिका सिंह ने कहा कि महिला कांग्रेस हर मोर्चे पर जनता की आवाज उठाएगी और महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए पूरी ताकत से संघर्ष करेगी. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के मुद्दों को लेकर सरकार को घेरें और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं.

ये भी पढ़ें- Jaipur News: पशुपालकों के लिए बड़ी राहत, मंगला पशु बीमा योजना

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Reported By- एवज पांचाल

Trending news